logo-image

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, नीतीश सरकार के 8 मंत्रियों की साख दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर यानी बुधवार को मतदान डाले जाएंगे. सोमवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है.

Updated on: 26 Oct 2020, 05:36 PM

नई दिल्‍ली:

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर यानी बुधवार को मतदान डाले जाएंगे. सोमवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है. पहले चरण में नीतीश सरकार के आठ मंत्रियों की साख दांव पर लगी है. इनमें 4 जेडीयू और 4 बीजेपी कोटे के मंत्री हैं. विपक्ष ने इन मंत्रियों की जबरदस्त घेराबंदी की है तो कई सीटों पर बागी चुनौती बने हुए हैं. इसलिए नीतीश सरकार के मंत्रियों वाली सीटों का काफी रोचक मुकाबला होता नजर आ रहा है. 

नीतीश सरकार के जिन 8 मंत्रियों की साख दांव पर है, उनमें गया से कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, दिनारा से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, लखीसराय से श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजापुर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल और चैनपुर से अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद शामिल हैं. 

आइए एक नजर डालते हैं सभी क्षेत्रों में एनडीए और महागठबंधन के क्षेत्रवार उम्‍मीदवारों के नाम पर.

1. कहलगांव- पवन कुमार यादव (भाजपा)- शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)

2. सुल्तानगंज- ललित मंडल (जदयू)- ललन यादव (कांग्रेस)

3. अमरपुर- जयंत राज (जदयू)- जितेंद्र सिंह (कांग्रेस)

4. धोरैया (एससी)- मनीष कुमार (जदयू)- भूदेव चौधरी (राजद)

5. बांका- रामनारायण मंडल (भाजपा)- जावेद इकबाल अंसारी (राजद)

6. कटोरिया (एसटी)-निक्की हेम्ब्रम (भाजपा)- स्वीटी हेम्ब्रम (राजद)

7. बेलहर-मनोज यादव (जदयू)- रामदेव यादव (राजद), कुमार अर्चना - लोजपा

8. तारापुर-मेवालाल चौधरी (जदयू)-दिव्या प्रकाश (राजद)

9. मुंगेर- प्रणव यादव (भाजपा)-अविनाश कुमार (राजद)

10. जमालपुर- शैलेश कुमार (जदयू)-अभी घोषित नहीं (कांग्रेस)

11. सूर्यगढ़ा-रामानंद मंडल (जदयू)-प्रहलाद यादव (राजद), रविशंकर प्रसाद सिंह- लोजपा

12. लखीसराय-विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)-अमरेश्नी अनिश (कांग्रेस)

13. शेखपुरा-रंधीर सोनी (जदयू)-विजय सम्राट (राजद), इमाम गजाली - लोजपा

14. बरबीघा- सुदर्शन कुमार (जदयू)- मुन्ना शाही (कांग्रेस)

15. मोकामा-राजीव लोचन (जदयू)-अनंत सिंह(राजद), सुरेश सिंह निषाद - लोजपा

16. बाढ़-ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (भाजपा)- सत्येंद्र बहादुर (कांग्रेस)

17. मसौढ़ी (एससी)- नूतन पासवान (जदयू)-रेखा देवी (राजद), परशुराम कुमार - लोजपा

18. पालीगंज- जयवर्धन यादव (जदयू)-संदीप सौरभ (भाकपा माले), उषा विद्यार्थी - लोजपा

19. बिक्रम-अतुल कुमार (भाजपा)-सिद्धार्थ (कांग्रेस)

20. संदेश- विजेंद्र यादव (जदयू)-किरण देवी (राजद)

21. बड़हरा-राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) सरोज यादव (राजद)

22. आरा- अमरेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)- कयामुद्दीन अंसारी (भाकपा माले)

23. अगियांव (एससी)- प्रभु राम (जदयू)-मनोज मंजिल (भाकपा माले)

24. तरारी- कौशल कुमार सिंह (भाजपा)- सुदामा प्रसाद (भाकपा माले)

25. जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा (जदयू)-रामविशुन सिंह (राजद)

26. शाहपुर-मुन्नी देवी (भाजपा)-राहुल तिवारी (राजद)

27. ब्रह्मपुर- प्रदीप राय (भाजपा)-शंभूनाथ यादव (राजद)

28. बक्सर- परशुराम चतुर्वेदी (भाजपा)-संजय तिवारी (कांग्रेस)

29. डुमरांव- अंजुम आरा (जदयू)-अजीत कुमार सिंह (भाकपा माले), अखिलेश कुमार सिंह- लोजपा

30. राजपुर (एससी)- संतोष कुमार निराला (जदयू)-राजद, निर्भय कुमार निराला - लोजपा

31. रामगढ़- अशोक सिंह (भाजपा)- सुधाकर सिंह (राजद)

32. मोहनियां (एससी)-निरंजन राम (भाजपा)-संगीता देवी (राजद)

33. भभुआ-रिंकी रानी पांडे (भाजपा)-भरत बिंद (राजद)

34. चैनपुर-ब्रजकिशोर बिंद (भाजपा)-प्रकाश कुमार सिंह (कांग्रेस)

35. चेनारी (एससी)- ललन पासवान (जदयू)- मुरारी गौतम (कांग्रेस), शेखर पासवान- लोजपा

36. सासाराम-अशोक कुमार (जदयू)-विजय गुप्ता(राजद)

37. करगहर- वशिष्ठ सिंह (जदयू)- संतोष मिश्रा (कांग्रेस), राकेश कुमार सिंह- लोजपा

38. दिनारा-जय कुमार सिंह (जदयू)- विजय मंडल (राजद), राजेंद्र सिंह-लोजपा

39. नोखा- नागेंद्र चंद्रवंशी(जदयू)- अनिता देवी (राजद), डाॅ कृष्ण कबीर - लोजपा

40. डेहरी-सत्यनारायण सिंह यादव (भाजपा)- फतेह बहादुर कुशवाहा (राजद)

41. काराकाट- राजेश्वर राज (भाजपा)- अरुण सिंह (भाकपा माले)

42. अरवल- दीपक शर्मा (भाजपा)- महानंद प्रसाद (भाकपा माले)

43. कुर्था- सत्यदेव सिंह (जदयू)- बागी कुमार वर्मा (राजद), भुनेश्वर पाठक - लोजपा

44. जहानाबाद- कृष्ण नंदन वर्मा (जदयू)- सुदय यादव (राजद)

45. घोसी- राहुल कुमार (जदयू)- रामबली सिंह यादव (भाकपा माले)

46. मखदूमपुर (एससी)- देवेंद्र मांझी (हम)-सतीश दास (राजद)

47. गोह- मनोज कुमार शर्मा (भाजपा)- भीम सिंह (राजद)

48. ओबरा- सुनील कुमार (जदयू)- ऋषि सिंह (राजद)

49. नवीनगर-वीरेंद्र सिंह(जदयू)-डब्लू सिंह (राजद)

50. कुटुंबा (एससी)-श्रवण भुइयां (हम)- राजेश (कांग्रेस)

51. औरंगाबाद- रामाधार सिंह (भाजपा)- भीमसिंह यादव (राजद)

52. रफीगंज-अशोक सिंह(जदयू)-निहालुद्दीन (राजद), मनोज सिंह- लोजपा

53. गुरुआ-राजीव नंदन दांगी (भाजपा)- विनय यादव (राजद)

54. शेरघाटी- विनोद यादव (जदयू)-मंजू अग्रवाल (राजद)

55. इमामगंज (एससी)-जीतन राम मांझी (हम)-उदय नारायण चौधरी (राजद)

56. बाराचट्टी (एससी)-ज्योति देवी (हम)- समता देवी (राजद)

57. बोधगया (एससी)-हरि मांझी (भाजपा)- कुमार सर्वजीत (राजद)

58. गया टाउन- प्रेम कुमार (भाजपा)- मोहन श्रीवास्तव (कांग्रेस)

59. टेकारी- अनिल कुमार (हम)- अशोक गगन (कांग्रेस)

60. बेलागंज- अभय कुमार सिन्हा (जदयू)- सुरेंद्र यादव (राजद), रामश्रय शर्मा - लोजपा

61. अतरी- मनोरमा देवी (जदयू)- अजय देव यादव (राजद), अरविंद कुमार सिंह- लोजपा

62. वजीरगंज-वीरेंद्र सिंह (भाजपा)- डाॅ शशि शेखर सिंह (कांग्रेस)

63. रजौली (एससी)- कन्हैया कुमार रजवाड़ (भाजपा)-प्रकाश वीर (राजद)

64. हिसुआ- अनिल सिंह (भाजपा)- नीता सिंह (कांग्रेस)

65. नवादा- कौशल यादव (जदयू)- विभा देवी (राजद), शशि भूषण कुमार- लोजपा

66. गोबिंदपुर- पूर्णिमा यादव (जदयू)- मो कामरान (राजद), रणजीत यादव- लोजपा

67. वारसलीगंज-अरुणा देवी (भाजपा)- मनटन सिंह(कांग्रेस)

68. सिकंदरा (एससी)-प्रफुल्ल कुमार मांझी(हम)- बंटी चौधरी (कांग्रेस), रविशंकर पासवान - लोजपा

69. जमुई- श्रेयसी सिंह (भाजपा)- विजय प्रकाश (राजद)

70. झाझा- दामोदर रावत (जदयू)- राजेंद्र यादव (राजद), डाॅ रवींद्र यादव - लोजपा

71. चकाई-संजय प्रसाद (जदयू)- सावित्री देवी (राजद).