तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने एमके स्टालिन, कैबिनेट में 'गांधी' और 'नेहरू' को भी जगह

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
MK Stalin

तमिलनाडु के CM बने स्टालिन, कैबिनेट में 'गांधी' और 'नेहरू' को भी जगह( Photo Credit : ANI)

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई. पूरे 10 साल के अंतराल के बाद डीएमके की सत्ता में वापसी हुई है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव ने डीएमके गठबंधन ने एआईएडीएमके गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर दिया था. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ 33 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ग्रहण की. दिलचस्प यह है कि अब तमिलनाडु की नई कैबिनेट में स्टालिन के साथ 'गांधी' और 'नेहरू' को भी शामिल किया गया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक जीत के बाद भी विजयन के लिए कैबिनेट 2.0 बनाना चुनौती 

तमिलनाडु के राजभवन में आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. DMK के चीफ एमके स्टालिन राजभवन पहुंचे और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई. जिसके बाद 33 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. जिनमें चौंकाने वाले नाम गांधी और नेहरू थे. पहली बार मुख्यमंत्री बने एमके स्टालिन की कैबिनेट में केएन नेहरू और आर गांधी को शामिल किया गया है. केएन नेहरू को निकाय प्रशासन मंत्रालय और आर गांधी को हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई.

स्टालिन के मंत्रियों और विभागों की सूची:-

एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री- सार्वजनिक एवं सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, अन्य अखिल भारतीय सेवाएं, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष पहल, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, विकलांग व्यक्तियों का कल्याण.

दुरईमुरुगन - जल संसाधन

केएन नेहरू - नगरपालिका प्रशासन

आई पेरियासामी - सहकारिता

के पोनमुडी - उच्च शिक्षा

ईवी वेलु - सार्वजनिक निर्माण

एमआरके - पन्नीरसेल्वम

केकेएसआर रामचंद्रन - राजस्व और आपदा प्रबंधन

थंगम थेन्नारसु - उद्योग

एस रेघुपति - कानून

एस मुथुसामी - आवास एवं शहरी विकास

केआर पेरियाकरुप्पन - ग्रामीण विकास

टीएम अनबरासन - ग्रामीण उद्योग

एमपी समीनाथन - सूचना और प्रचार

पी गीता जीवन - समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण

अनीता आर राधाकृष्णन - मत्स्य पालन

एसआर राजाकन्नप्पन - परिवहन

के रामचंद्रन - जंगलों के लिए मिस्टर

आर चक्रपाणि - खाद्य और नागरिक आपूर्ति

वी सेंथिलबालाजी - बिजली, मद्य निषेध और उत्पाद शुल्क

आर गांधी - हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स

मा सुब्रमण्यन - चिकित्सा और परिवार कल्याण

पी मूर्ति - वाणिज्यिक कर एवं पंजीकरण

एसएस शिवशंकर - पिछड़ा वर्ग कल्याण

पीके शेखर बाबू - हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती

पलानीवेल त्यागराजन - वित्त

एसएम नासर - दूध और डेयरी विकास

गिंगी केएस मस्तान - अल्पसंख्यक कल्याण और गैर-निवासी तमिलों का कल्याण

अनबिल महेश पोय्यामोझी - स्कूल शिक्षा

शिवा वी मेय्यनाथन - पर्यावरण, युवा कल्याण और खेल

सीवी गणेशन - श्रमिक कल्याण

टी मानो थंगराज - सूचना प्रौद्योगिकी

एम मथिवेंथन - पर्यटन

एन कयालविझी सेल्वराज - आदि द्रविड़ कल्याण

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने बंगाल में जहां-जहां की रैली, वहां कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त  

गौरतलब है कि तमिलनाडु में 2 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौका दिया. नतीजों के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है. डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की. 234 सदस्यों वाले विधानसभा में डीएमके ने 133 सीटें और गठबंधन दलों ने कांग्रेस (18), वीसीके (4) और दो वाम दलों ने दो-दो सीटें जीतीं. यानी इस गठबंधन को  कुल 159 सीटें मिलीं. जबकि सत्ताधारी पार्टी रही AIADMK के खाते में 66 सीटें आईं. सहयोगी दल बीजेपी को 4 और पीएमके को 5 सीटों पर जीत मिली.

HIGHLIGHTS

  • तमिलनाडु के CM बने एमके स्टालिन
  • राज्यपाल ने दिलाई स्टालिन को शपथ
  • 33 विधायकों ने भी ली मंत्रीपद की शपथ
MK Stalin एमके स्टालिन MK Stalin Chief Minister DMK तमिलनाडु डीएमके एआईएडीएमके Tamil Nadu Cabinet AIADMK tamil-nadu
      
Advertisment