दिल्‍ली में 2 सीटें BJP के लिए डार्क जोन, 45 सीटों पर निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी जश्‍न मना रही है तो करारी हार के बाद बीजेपी के लिए यह मंथन का समय है. दूसरी ओर, कांग्रेस शून्‍य पर आउट होने के बाद भी फूले नहीं समा रही है.

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी जश्‍न मना रही है तो करारी हार के बाद बीजेपी के लिए यह मंथन का समय है. दूसरी ओर, कांग्रेस शून्‍य पर आउट होने के बाद भी फूले नहीं समा रही है.

author-image
Sunil Mishra
एडिट
New Update
दिल्‍ली में 2 सीटें BJP के लिए डार्क जोन, 45 सीटों पर निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्‍ली में 2 सीटें BJP के लिए डार्क जोन, 45 सीटों पर बुरा हाल( Photo Credit : File Photo)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी जश्‍न मना रही है तो करारी हार के बाद बीजेपी के लिए यह मंथन का समय है. दूसरी ओर, कांग्रेस शून्‍य पर आउट होने के बाद भी फूले नहीं समा रही है. कांग्रेस को खुद के शून्‍य होने का गम नहीं है, बल्‍कि खुशी इस बात की है कि बीजेपी दिल्‍ली में 8 सीटों पर सिमटकर रह गई. आम आदमी पार्टी की जीत में ही कांग्रेस अपनी जीत देख रही है. बीजेपी को 8 सीटों पर 1000 से लेकर 5000 वोटों से शिकस्‍त मिली है. वहीं 7 सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टी 5000 से लेकर 10,000 वोटों के अंतर से हारी है. इन सीटों पर पार्टी थोड़ा और मेहनत करती तो हार का अंतर कम कर सकती थी.

Advertisment

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी की जीत के जश्‍न में खलल, विधायक के जुलूस पर फायरिंग में एक कार्यकर्ता की मौत

बीजेपी के लिए चिंताजनक वो 26 सीटें हैं, जहां बीजेपी 10,000 से लेकर 20,000 वोटों के अंतर से हारी. साथ ही वो 17 सीटें भी, जहां 20,000 से लेकर 50,000 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. वहीं दो सीटें ऐसी भी हैं, जहां बीजेपी को 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं किन-किन सीटों पर बीजेपी कितने के अंतर से हारी :

8 सीटों पर 1 से 5 हज़ार के अंतर से हारी बीजेपी
1. आदर्शनगर
2. बिजवासन
3. पटपड़गंज
4. छतरपुर
5. शालीमार बाग
6. कृष्‍णानगर
7. नजफगढ़
8. कस्‍तूरबा नगर

7 सीटों पर 5 से 10 हज़ार के अंतर से हारी बीजेपी
1. शाहदरा
2. किराड़ी
3. शकूरबस्‍ती
4. बदरपुर
5. बवाना
6. वजीरपुर
7. मालवीयनगर

यह भी पढ़ें : भाजपा के 3 सांसदों के क्षेत्र में एक भी विधायक नहीं, लोकसभा चुनाव में 65 सीटों पर बनाई थी बढ़त

26 सीटों पर 10 से 20 हज़ार के अंतर से हारी बीजेपी
1. आरकेपुरम
2. उत्‍तमनगर
3. दिल्‍ली कैंट
4. त्रिनगर
5. मॉडल टाउन
6. मुंडका
7. कालकाजी
8. जंगपुरा
9. द्वारका
10. त्रिलोकपुरी
11. सदर बाजार
12. नांगलोई
13. तुगलकाबाद
14. रिठाला
15. मोतीनगर
16. तिमारपुर
17. जनकपुरी
18. मादीपुर
19. ग्रेटर कैलाश
20. महरौली
21. नरेला
22. हरिनगर
23. कौंडली
24. नई दिल्‍ली
25. राजौरी गार्डन
26. गोकलपुर

यह भी पढ़ें : 'बदलाव की हवा' है दिल्ली चुनाव के नतीजे, सभी क्षेत्रीय दल हों एकजुट- शरद पवार की अपील

17 सीटों पर 20 से 50 हज़ार के अंतर से हारी बीजेपी
1. राजेंद्रनगर
2. मुस्‍तफाबाद
3. पालम
4. मटियाला
5. बाबरपुर
6. बादली
7. चांदनी चौक
8. तिलकनगर
9. विकासपुरी
10. अंबेडकर नगर
11. करोलबाग
12. मंगोलपुरी
13. पटेलनगर
14. बल्‍लीमारान
15. सीलमपुर
16. देवली
17. सुल्‍तानपुर माजरा

यह भी पढ़ें : AAP के सभी बड़े उम्मीदवार पहुंचे विधानसभा, मंत्रिमंडल पर टिकीं सबकी निगाहें

2 सीटों पर 50 से अधिक के अंतर से हारी बीजेपी
1. मटिया महल
2. ओखला

  • एक सीट लक्ष्मीनगर पर एक हज़ार से कम वोटों से हारी AAP

5 से 25 हज़ार वोटों से हारी आप पार्टी
1. रोहिणी
2. विश्‍वासनगर
3. गांधीनगर
4. रोहतासनगर
5. घोंडा
6. करावलनगर

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव परिणाम देखकर चेतन भगत ने कांग्रेसी नेताओं को दे डाली ये सलाह

SC आरक्षित सभी 12 सीटें जीती आम आदमी पार्टी
1. बवाना
2. त्रिलोकपुरी
3. मादीपुर
4. कौंडली
5. गोकलपुर
6. अंबेडकर नगर
7. करोलबाग
8. मंगोलपुरी
9. पटेलनगर
10. देवली
11. सुल्‍तानपुर माजरा
12. सीमापुरी

Source : Sunil Mishra

Delhi election Delhi Election Results AAM Admi Party Delhi assembly Election congress AAP BJP
      
Advertisment