इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 3 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
3 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1913: पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई.
- 1919: अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई.
- 1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की.
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकेंगे सबसे पहले, इस लिंक को आज ही बुकमार्क करें- Click Here
- 1945: प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया.
- 1947: मविश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ.
- 1961: कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने.
- 1965: कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए.
- 1993: संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी.
- 1998: ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला हुआ.
CBSE Board 10th Result 2019 के लिए यहां क्लिक करें- CLICK HERE
- 2002: अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’में बताया.
- 2003: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.
- 2004: वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया.
- 2008: टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ.
- 2008: पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई.
- 2010: जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णयकिया.
- 2013: चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला.
- 2016: 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुयी उसमें मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित हुए.
यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त
3 मई को हुए जन्म – Born on 3 May
- 1896: भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ.
- 1898: इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ.
- 1930: राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म हुआ.
- 1951: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें- घूमने के हैं शौकीन, तो जाएं हिमाचल प्रदेश के इन 10 स्थानों पर
- 1955: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म हुआ.
- 1955: झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म हुआ.
- 1977: गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म हुआ.
3 मई को हुए निधन – Died on 3 May
यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार
- 1969: भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन हुआ.
- 1981: भारतीय अभीनेत्री नर्गिस का निधन हुआ.
- 2005: भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन हुआ.
- 2006: भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau