Today History: आज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ था, जानिए आज के दिन का इतिहास

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

author-image
Vikas Kumar
एडिट
New Update
Today History: आज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ था, जानिए आज के दिन का इतिहास

24 अप्रैल का इतिहास

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्मे खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2019 Live Updates: यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार, बस शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार

24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of April 24

  • 1815: भारतीय सेना की पहली और सबसे बहादुर बटालियन मानी जाने वाली गोरखा रेजीमेंट ने आज के दिन 200 साल पूरे किए हैं.
  • 1877: रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की.
  • 1898: स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
  • 1915: जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी.
  • 1920: पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में में करीब 66 फीसदी मतदान, दक्षिण भारत में ज्यादा वोटिंग

  • 1926: आज के ही दिन ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी.
  • 1954: ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये.
  • 1967: रूसी अंतरिक्ष यात्री का दुर्घटना में निधन.
  • 1970: पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया.
  • 1998: भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता.
  • 2002: अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद.
  • 2006: नेपाल में संसद बहाल.

यह भी पढ़ें: IPL 12, CSK vs SRH: वॉर्नर-पांडेय की आंधी पर भारी पड़ा वॉटसन का तूफान, चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

24 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 April

  • 1922: इतालवी राजनेता सुज़ान्ना अग्नेली का जन्म हुआ.
  • 1928: प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म हुआ.
  • 1929: भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म हुआ.
  • 1940: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी का जन्म हुआ.
  • 1956: छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म हुआ.
  • 1973: विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ था.

यह भी पढ़ें:  VIDEO: पायल रोहतगी ने सुनाई उर्मिला मातोंडकर को खरी-खरी, कहा- आंटी ने अभी तक निकाहनामा नहीं दिखाया

24 अप्रैल को हुए निधन -Died on 24 April

  • 1934: भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का निधन.
  • 1944: हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन.
  • 1960: प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का निधन.

यह भी पढ़ें: किंग खान पर भी चढ़ा सलमान की फिल्म 'भारत' सुरूर, ट्वीट करके कहा- क्या बात है भाई..

  • 1972: भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का निधन.
  • 1974: हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन.
  • 2009: एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता महात्मा रामचन्द्र वीर का निधन.
  • 2011: आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन.

Source : News Nation Bureau

Important Event Happened Today On 24 April Daily History Update 24 April History In Hindi Todays History नाव पलटने से 24 की मौत
      
Advertisment