Today History: आज ही के दिन YouTube पर अपलोड हुआ था पहला Video, जानें आज के दिन का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
Today History: आज ही के दिन YouTube पर अपलोड हुआ था पहला Video, जानें आज के दिन का इतिहास

Todays History

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 23 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्मे खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

23 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of April 23

1661- ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक.

1751- ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ.

1774- ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रोहिलाखंड पर कब्जा किया.

1891- रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया.

1908- जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

1935- यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया.

1981- सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया.

1984- वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया.

1985- कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया.

1996- चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में मौत हो गयी थी.

2005- यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड हुआ.

2007- रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन.

2013- वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा.

2014- लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए.

23 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 23 April

1504- सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म.

1751- ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ.

1858- प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म हुआ.

1889- हिन्दी प्रसिद्ध साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का जन्म हुआ.

1927- सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ.

23 अप्रैल को हुए निधन – Famous Deaths on 23 April

1616- अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मृत्यु हो गई थी.

1858- स्वतंत्रता सेनानी और महानायक कुंवर सिंह का निधन.

1926- राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का निधन हुआ था.

1968- मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ था.

1973- हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का निधन हुआ था.

1992- प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत राय का निधन हुआ था.

2007- रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ था.

2013- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन हुआ था.

Source : News Nation Bureau

23 April History In Hindi Daily History Update Todays History Important Event Happened Today On 23 April
      
Advertisment