इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
6 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं
1660: डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ.
1674: शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की.
1752: भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे.
1808: नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था.
1831: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ.
1916: अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया.
1918: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली.
Maharashtra Board Result 2019 महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट 2019 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- CLICK HERE
1919: फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1919: प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ.
1967: इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया.
1975: दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन.
1999: भारती की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम जीता.
2002: इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया.
2002: ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वम्मति से पारित किया.
यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार
2005: ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति.
2007: दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक.
2008: कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया.
2008: अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया.
6 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 6 June
1733: ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड नामक नगर में जन्म हुआ.
1881: हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ.
1919: हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ.
1929: अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) हुआ था.
यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त
1936: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म हुआ.
1939: भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ.
1955: हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ.
1956: स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म हुआ.
1968: दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ.
1977: बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें- घूमने के हैं शौकीन, तो जाएं हिमाचल प्रदेश के इन 10 स्थानों पर
6 जून को हुए निधन – Died on 6 June
1967: सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ.
1982: कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन हुआ.
1984: दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau