New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/03/31/itishaas-31-32.jpg)
31 मार्च का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 31 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
Advertisment
31 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1867: मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई.
- 1870: अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया.
- 1889: फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया.
- 1917: अमेरिका ने डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा.
- 1921: रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई.
- 1959: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई.
- 1964: बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली.
- 1966: सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया.
- 1979: माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की.
- 1983: कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई.
- 1997: वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया.
- 2005: संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी.
- 2007: विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये.
- 2008: पाकिस्तानी वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए.
31 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 31 March
- 1504: सिक्खों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का जन्म हुआ.
- 1865: भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म हुआ.
- 1860: हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक रमा शंकर व्यास का जन्म हुआ.
- 1922: अमेरिकी अभिनेता और गायक रिचर्ड काइली का जन्म हुआ.
- 1934: अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म हुआ.
- 1938: भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म हुआ.
- 1945: में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म हुआ.
31 मार्च को हुए निधन – Died on 31 March
- 1930: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हुआ.
- 1931: भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ.
- 1972: भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ.
- 2002: भारतीय महिला कार्यकर्ता मोतुरु उदयन, का निधन हुआ.
- 2009: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau
Daily History Doze
Daily History Update
Todays History
31 March History In Hindi
Important Event Happened Today On 31 March
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us