Today History: आज के दिन हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है, जानें 30 मई का इतिहास

Today History इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Today History इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
Today History: आज के दिन हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है, जानें 30 मई का इतिहास

30 मई का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

1646: स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये.
1826: “उदन्त मार्तण्ड” पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है.
1867: उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई.
1896: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई.
1919: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की.

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UK Board 10th, 12th Result) यहां क्लिक कर करें चेक- CLICK HERE

1922: वॉशिंगटन डीसी लिंकन स्मारक समर्पित किया गया.
1949: पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया.
1966: अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की.
1975: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ.
1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई.
1987: गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना.
1996: 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया.
2012: विश्वनाथन आनंदपाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने.
2015: स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.

यह भी पढ़ें- Summer Vacation: दक्षिण भारत के ऊटी में लें सुहाने मौसम का मजा, यहां है पूरी जानकारी

30 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 30th May

1909: भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ.
1922: अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म हुआ.
1947: पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म हुआ.

30 मई को हुए निधन – Died on 30th May

यह भी पढ़ें- लड़कों की इन खूबियों से जल्दी फ्रेंडली होती हैं लड़कियां, क्या आप में है ये खूबी

1606: सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन हुआ.
1991: ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ.
1778: महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ.
2000: आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन हुआ.
2013: बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ.
1955: एन. एम. जोशी का निधन हुआ बो भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे.

Source : News Nation Bureau

30 May History In Hindi Daily History Doze Daily History Update Todays History Important Event Happened Today On 30 may
Advertisment