Today History: आज के दिन ही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी, जानिए आज के दिन का इतिहास

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
Today History: आज के दिन ही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी, जानिए आज के दिन का इतिहास

जानिए 28 मार्च का महत्वपूर्ण इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 28 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

28 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1561: अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया.
  • 1572: हॉलैंड में स्पेन के सेना कमांडर के अत्याचारों के विरुद्ध जनान्दोलन आरंभ हुआ.
  • 1795: पोलैंड का विभाजन हुआ.
  • 1809: हुए मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई.
  • 1854: फ्रांस और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की.

यह भी पढ़ें- ट्रैवलिंग के दौरान अपने बैग में जरूर रखें ये समान, सफर हो जाएगा आसान

  • 1891: विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित.
  • 1917: प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई.
  • 1922: अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया.
  • 1977: मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनायी.
  • 2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा.
  • 2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप मेंआये शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही.

यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त

  • 2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया.
  • 2013: इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ.
  • 2015: सायना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं.

28 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 March

यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

  • 1868: प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ.
  • 1896: गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का जन्म हुआ.
  • 1972: भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता एबिय जे जोस का जन्म हुआ.
  • 1982: भारतीय अभिनेत्री सोनिया अग्रवाल का जन्म हुआ.
  • 1986: पॉप गायिका लेडी गागा का जन्म हुआ.

28 मार्च को हुए निधन – Died on 28 March

यह भी पढ़ें- बिना तकिया सोने के हैं चौंका देने वाले फायदे, जानें यहां

  • 1552: सिक्खों के दूसरे गुरु का गुरु अंगद देव का निधन.
  • 1941: भारतीय पुलिस आयुक्त का कावासजी जमशेदजी पेटिगारा निधन.
  • 1943: स्वतंत्रता कार्यकर्ता एस सत्यमूर्ति का निधन.
  • 1959: दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता काला वेंकटराव का निधन.
  • 1969: सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन.

Source : News Nation Bureau

Daily History Update Todays History Important Event Happened Today On 28 March Daily History Doze 28 March History In Hindi
      
Advertisment