Today History: आज के दिन ही विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, जानिए आज के दिन का इतिहास

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
Today History: आज के दिन ही विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, जानिए आज के दिन का इतिहास

जानिए 27 मार्च का महत्वपूर्ण इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

27 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1668: इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था.
  • 1721: स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.
  • 1794: अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट एक साथ चाहिए तो चुनें ये फैब्रिक्स

  • 1841: पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया.
  • 1855: अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया.
  • 1871: पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया.
  • 1884: बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी.
  • 1899: इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया.

यह भी पढ़ें- ट्रैवलिंग के दौरान अपने बैग में जरूर रखें ये समान, सफर हो जाएगा आसान

  • 1901: अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया.
  • 1933: जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया.
  • 1944: यूरोपीय देश लिथुआनिया में लगभग 2 हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी.
  • 1956: अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया.
  • 1961: आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई.

27 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

यह भी पढ़ें- Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं ये पोहा से बनी स्वादिष्ट डिश, पढ़ें रेसिपी

  • 1845: जर्मनी के एक भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ.
  • 1922: फ्रांसीसी लेखक स्टेफन वल का जन्म हुआ.
  • 1923: एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म हुआ.
  • 1936: भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म हुआ.
  • 1954: फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर हेमन्त जोशी का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें- अगर आपकी Girlfreind का नाम 'M' से शुरू होता है तो ये खबर आपके लिए ही है

27 मार्च को हुए निधन 

  • 1915: ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता पंडित कांशीराम का निधन.
  • 1968: भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरीन का निधन.
  • 2000: भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन.
  • 2010: अमेरिकी गायक जॉनी मेस्त्रो का निधन.

Source : News Nation Bureau

Daily History Doze Daily History Update Todays History 27 March History In Hindi Important Event Happened Today On 27 March
      
Advertisment