इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1653: जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया.
1689: ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी.
1798: यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की.
1915: थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया.
1930: एमी जॉनसन नामक महिला ने अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची.
BSER Rajasthan Board Results 2019 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here
1956: बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी.
1957: कोलंबिया में आये भूकंप के झटके महसूस किए गए.
1985: बांग्लादेश में आये चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे.
1986: मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी.
2002: रूस और अमेरिका ने मास्को संधि पर हस्ताक्षर किया.
2003: इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया.
2004: उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया.
2005: एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये.
यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार
24 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 May
1819: ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म हुआ.
1896: भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ.
1899: प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दा- र्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ.
1952: भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म हुआ.
1954: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ.
1973: भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ.
24 मई को हुए निधन – Died on 24 May
1543: प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ.
1879: अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन निधन हुआ.
1905: ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन हुआ.
2010: भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau