Today History: आज के दिन ही लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला था, जानिए आज के दिन का इतिहास

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
Today History: आज के दिन ही लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला था, जानिए आज के दिन का इतिहास

जानिए 2 अप्रैल का महत्वपूर्ण इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 2 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

2 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

यह भी पढ़ें- नवरात्र के व्रत में बनाएं ये साबूदाने की झटपट बनने वाली रेसिपी

  • 1902: लॉसएंजिल्‍स में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला.
  • 1905: मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरू हुआ.
  • 1921: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया.
  • 1942: कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया.
  • 2001: नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 37 पुलिस अधिकारियों की हत्या.

यह भी पढ़ें- घूमने के हैं शौकीन, तो जाएं हिमाचल प्रदेश के इन 10 स्थानों पर

  • 2007: सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी.
  • 2011: भारत ने 1983 में पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्‍ड कप जीता था.
  • 2013: पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए.
  • 2013: बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के अंदर लगी भीषण आग में तक़रीबन 13 बच्चों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त

  • 2017: अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया.
  • 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया.

2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 April

  • 1891: गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ.
  • 1902: शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

  • 1942: अभिनेता रोशन सेठ का जन्म हुआ.
  • 1969: भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ.
  • 1982: टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म हुआ.

2 अप्रैल को हुए निधन – Died on 2 April

यह भी पढ़ें- गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट एक साथ चाहिए तो चुनें ये फैब्रिक्स

  • 1720: पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन.
  • 1825: एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति बन्धुल का निधन.
  • 1933: क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह जी का गुजरात के जामनगर में निधन.

Source : News Nation Bureau

Daily History Doze Daily History Update Todays History 2 April History In Hindi Important Event Happened Today On 2 April
Advertisment