आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलमआरा' का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ था, जानिए आज का दिन इतिहास के पन्नों में

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलमआरा' का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ था, जानिए आज का दिन इतिहास के पन्नों में

जानिए 14 मार्च का महत्वपूर्ण इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

14 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1912: इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए.
  • 1914: तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.
  • 1931: भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलमआरा' का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ.

यह भी पढ़ें- Career Guidance: 12th पास करने के बाद फोटोग्राफी (Photography) में बनाएं बेहतरीन करियर, ये हैं तरीके

  • 1955: राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने.
  • 1958: मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने एक पुत्र को जन्म दिया उसी की ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई.
  • 1965: इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी.
  • 1976: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
  • 1983: तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की.

यह भी पढ़ें- ये 5 नियम अपनाकर बच्चों को कर सकते हैं सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूर

  • 1988: गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया.
  • 1998: सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी.
  • 1999: स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना.
  • 2004: चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन.
  • 2008: विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया.

यह भी पढ़ें- कहीं आप रात में तो नहीं करते इन 10 चीजों का सेवन, हो जाएं सावधान

14 मार्च को जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्ति

  • 1833: पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म हुआ.
  • 1879: बुद्धि के धनी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ.
  • 1913: प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म.

यह भी पढ़ें- फ्रैंडली, इंटेलीजेंट और क्रिएटिव होते हैं मार्च में जन्मे लोग, जानें इनके बारे में सब कुछ

  • 1965: बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जन्‍म हुआ.
  • 1972: मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला का जन्‍म हुआ.

14 मार्च को हुए निधन

  • 1883: एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन.

यह भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी नाश्ता, और नाश्ते में क्या बनाएं शब्द से पाएं छुट्टी

  • 1963: भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का निधन.
  • 2018: विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन.

Source : News Nation Bureau

Daily History Doze Daily History Update Todays History 14 March History In Hindi Important Event Happened Today On 14 March
Advertisment