Today History: आज के दिन ही भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ था, जानें आज का इतिहास

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
Today History: आज के दिन ही भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ था, जानें आज का इतिहास

10 मई का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

10 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया.
1774: लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना.
1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया.
1824: लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया.
1857: भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था.

Chhattisgarh Board Result छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2019 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- CLICK HERE

1857: दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था.
1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया.
1940: जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया.
1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया.
1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची.
1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
1980: लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा ख्तम हुआ.

यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

1981: पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) रात में क्रिकेट मैच खेला गया.
1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी.
1994: दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी.
1995: दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत.
2003: मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे.
2005: लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत.

यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त

10 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 May

1834: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्फ़्रेड बेब का जन्म हुआ.
1905: बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ.
1929: भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म हुआ.
1961: तेरहवीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म हुआ.
1980: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें- बिना तकिया सोने के हैं चौंका देने वाले फायदे, जानें यहां

10 मई को हुए निधन – Died on 10 May

1922: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन हुआ.
1936: एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन हुआ.
1999: पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु हुई.
2002: फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ.

Source : News Nation Bureau

10 May History In Hindi Daily History Doze Daily History Update Todays History Important Event Happened Today On 10 may
Advertisment