New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/03/10/march10history-31.jpg)
जानिए 10 मार्च का महत्वपूर्ण इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
Advertisment
10 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1624: इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
- 1801: ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना हुई.
- 1847: हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई.
- 1862: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी.
- 1876: अमेरिकी आविष्कारक एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का आविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन बातचीत हुई.
- 1893: आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना.
- 1922: महात्मा गांधी ब्रिटिशों के द्वारा राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए.
- 1922: चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
- 1945: जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया.
- 1945: अमेरिकी सेना में जापान में बमबारी की, जिससे लाखों लोग घायल हुए.
- 1969: मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई.
- 1985: भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता.
- 2003: उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का पहला परीक्षण किया.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को हिदायत, चुनाव प्रचार के दौरान सैनिकों की तस्वीरों का न करें इस्तेमाल
10 मार्च को जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्ति
- 1932: अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचन्द्र राव का जन्म हुआ.
- 1934: भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का जन्म हुआ.
- 1945: प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया का जन्म आज ही के दिन हुआ.
- 1970: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 200 प्वाइंट रोस्टर को लेकर अध्यादेश को दी मंजूरी
10 मार्च को हुए निधन
- 1984: भारतीय अभिनेता, लेखक इंदर सेन जौहर का निधन हुआ.
- 1897: भारत की नारी शिक्षा में अग्रणी कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau
Daily History Doze
Daily History Update
Todays History
10 March History In Hindi
Important Event Happened Today On 10 March
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us