आज का इतिहास: आज के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया, जाने 1 जून के दिन से जुड़ा इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

author-image
Vikas Kumar
एडिट
New Update
आज का इतिहास: आज के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया, जाने 1 जून के दिन से जुड़ा इतिहास

आज का इतिहास

आज का इतिहास: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 1
1670: इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए.
1746: फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया.
1819: गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी.
1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ.
1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया.
1880: पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी.

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और पूरी मार्कशीट, यहां से करें चेक- Click Here

1916: जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया.
1922: रॉयल अलस्टा पुलीस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई.
1927: अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये.
1930: भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली.
1941: ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया.
1948: इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये.
1965: जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत.
1969: कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया.
1970: पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया.
1980: केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इन तीन बड़ी योजनाओं पर लगी मुहर

1992: भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ.
1993: ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया.
1996: एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने.
2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की.
2007: ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया.
2008: अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: World Cup: पाकिस्तान को रौंदने के बाद जानें क्या बोले वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर

1 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 June
1922: स्वीडिश संगीतकार पोवेल रेमल का जन्म हुआ.
1929: भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ.
1938: कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म हुआ.
1958: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म हुआ.
1975: भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ.
1991: भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: World Cup: पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को बेशक नोबेल पुरस्कार मिला हो, लेकिन उनके दिल में नफरत ही भरी है

1 जून को हुए निधन – Died on 1 June
1969: पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन हुआ.
1996: भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ.
2010: नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ.
1987: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ.
2001: नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ.

HIGHLIGHTS

  • 1 जून से जुड़ी इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं
  • 1 जून को जन्में खास व्यक्ति
  • 1 जून को किन खास व्यक्तियों का हुआ निधन

Source : News Nation Bureau

Daily History Update Important Event Happened Today On 1 june 1 June History In Hindi Todays History Daily History Doze
      
Advertisment