इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
1 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं
यह भी पढ़ें- नवरात्र के व्रत में बनाएं ये साबूदाने की झटपट बनने वाली रेसिपी
- 1582: फ्रांस में फूल्स डे की शुरूआत.
- 1582: पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया.
- 1793: जापान में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत.
- 1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था.
- 1878: कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया.
- 1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ.
यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त
- 1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया.
- 1936: ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया.
- 1969: भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ.
- 1973: भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया.
- 1976: दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर के दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई.
- 1976: स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल एप्पल कंपनी की स्थापना की थी.
यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार
- 1979: ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ.
- 1992: आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई.
- 1997: मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं.
- 2001: नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया.
1 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 April
यह भी पढ़ें- गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट एक साथ चाहिए तो चुनें ये फैब्रिक्स
- 1621: सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ.
- 1889: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ.
- 1891: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ.
- 1937: भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ.
- 1941: भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म हुआ.
- 1984: भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें- ट्रैवलिंग के दौरान अपने बैग में जरूर रखें ये समान, सफर हो जाएगा आसान
1 अप्रैल को हुए निधन- Died on 1 April
- 1907: आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन हुआ था.
- 1977: भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन हुआ.
- 2010: पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ था.
- 2015: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ था.
Source : News Nation Bureau