Today History: आज ही के दिन हुआ था ताशकन्द समझौता, जानिए आज 6 सितंबर का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
Today History: आज ही के दिन हुआ था ताशकन्द समझौता, जानिए आज 6 सितंबर का इतिहास

Today History

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

ये भी पढ़ें: RBSE BSER: राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, पढ़ें पूरी डिटेल

6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 6th

1552: समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था.

1848: अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन.

1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ.

1924: इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल.

1939: दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की.

1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया.

1965: ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ.

1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था.

1988: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

2000: संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ.

2008: डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला.

2011: नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्वकी सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है.

2012: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने.

ये भी पढ़ें: अब 4 साल का होगा स्‍नातक, फिर सीधे कर सकेंगे पीएचडी

6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays September 6th

  • 1889: स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ.
  • 1929: फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ था.

6 सितंबर को हुए निधन – Famous Deaths September 6th

  • 1998: जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ था.
  • 2005: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ था.

World Histroy history in hindi today history indian history 6 september history History
      
Advertisment