'आसिम मुनीर ने मेरी पत्नी से...' पूर्व पीएम इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर लगाया ये आरोप
Environment फील्ड में करियर बनाकर ऐसे कमा सकते हैं लाखों, 12वीं के बाद करें ये Green Course
अब खेलते-खेलते पुरानी नसों के दर्द से मिलेगी राहत, ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया नया गेम
दिव्यांग बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल, संवेदना और समानता पर जोर
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
डायबिटीज समेत इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए केला, जानिए पीछे की वजह
IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीता सबसे खास अवॉर्ड, खूब सारे पैसों के साथ मिली ये चमचमाती गाड़ी
फिल्म 'कुबेर' को लेकर नागार्जुन ने कही खास बात, एक्टर ने की धनुष की जमकर तारीफ
'रजत पाटीदार आरसीबी को पहला खिताब जिताने वाले कप्तान', तारीफ करते थके नहीं विराट कोहली

Today History: आज के दिन द्वितीय युद्ध की शुरुआत हुई थी, जानें 1 सितंबर का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

author-image
Vikas Kumar
New Update
Today History: आज के दिन द्वितीय युद्ध की शुरुआत हुई थी, जानें 1 सितंबर का इतिहास

1 अगस्त का इतिहास

आज का इतिहास, 1 September: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 1
1807: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र को राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
1878: एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।
1939: जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
1947: भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1956: राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।
1962: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।
1994: उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997: साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2005: सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 september
1895: भारतीय संगीतकार चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार का जन्म हुआ था।
1909: प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ था।
1921: भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म हुआ था।
1947: भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का जन्म हुआ था।
1970: भारतीय अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का जन्म हुआ था।

1 सितंबर को हुए निधन – Died on 1 September
1574: सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास जी का निधन हुआ था।
2006: एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का निधन हुआ था।
2008: बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे थॉमस जे बाटा का निधन हुआ।

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

today history today in history 1 september history history today Today History: Todays History
      
Advertisment