/newsnation/media/post_attachments/images/2019/10/09/23-september-histroy-32.jpg)
today history In Hindi( Photo Credit : (फाइल फोटो))
9 अक्टूबर History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 9 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: सावधान! आपकी निजी जानकारियां इक्ट्ठा कर रही हैं टेक कंपनियां
9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 9th October
1888- अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया.
1914- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया.
1920- अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में को रूपांतरित हुआ.
1922- लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड कोआर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया.
1930- अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी.
1942- स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया.
1949- स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया.
1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना.
ये भी पढ़ें: UIDAI के इस खास फीचर से बच सकते हैं धोखाधड़ी से , बस भेजना होगा एक SMS
1967- अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या हुई.
1976- इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु.
1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया.
2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की.
2007- चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया.
2008- केन्द्र सरकार ने तेल को माफिया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई.
2012- लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं.
ये भी पढ़ें: जेम्स पीबल्स, माइकल मेयर और डिडियेर क्वीलोज को संयुक्त रूप से मिला भौतिकी का 2019 का नोबेल पुरस्कार
9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 9th October
- शाहजहांऔर मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 1624 में हुआ.
- हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 1826 में हुआ.
- भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 1873 में हुआ.
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म 1877 में हुआ.
- स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 1897 में हुआ.
- गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 1940 में हुआ.
- प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 1945 में हुआ.
- अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म 1962 में हुआ.
ये भी पढ़ें: विजयदशमी पर राजनाथ सिंह ने राफेल में भरी उड़ान, कहा- ये पल बेमिसाल
9 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Deaths of 9th October
- अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन 1967 में हुआ.
- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 1988 में हुआ.
- भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 2006 में हुआ.
- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 2015 में हुआ.