/newsnation/media/post_attachments/images/2019/10/07/23-september-histroy-90.jpg)
Today History in Hindi( Photo Credit : (फाइल फोटो))
7 अक्टूबर History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 7 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: गुजरात में शराब की खपत सबसे ज्यादा, घर-घर में शराब पी जाती है: अशोक गहलोत
7 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 7th October
1586- मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया.
1737- बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत.
1840- विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना.
1868- अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला. इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी.
1919- गांधीजी की 'नवजीवन' पत्रिका प्रकाशित.
1942- अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की.
1950- मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी.
1952- चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी.
ये भी पढ़ें: आरे में पेड़ कटाई के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच आज करेगी सुनवाई
2000- डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया.
2000- जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित किया.
2001- आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू हुआ.
2004- जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया.
7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 7th October
- स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गांधी के निकट सहयोगी नरहरि पारिख का जन्म 1891 में हुआ.
- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म 1907 में हुआ.
- प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख्तर का जन्म 1914 में हुआ.
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म 1922में हुआ.
- प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म 1924 में हुआ.
- रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म 1952 में हुआ.
- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म 1978 में हुआ.
- भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म 1979 में हुआ.
और पढ़ें: अंतरिक्ष में भारत करेगा ऐसा प्रयोग, दुनिया रह जाएगी दंग
7 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Deaths of 7th October
- सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन 1708 में हुआ.
- प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन 1961 में हुआ.
- केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन 1971 में हुआ.