Today History: आज ही के दिन कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया था, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
Today History: आज ही के दिन कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया था, जानें आज का इतिहास

Today History In Hindi( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

06 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: बुरे वक्त में बहुत काम आएगा ATM कार्ड! सरकार ने नए साल में किए दो बड़े ऐलान

06 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 06

1929- मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए अब कोलकाता आई.

1939- समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप 'सुपरमैन' की शुरुआत  हुई.

1946- वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए.

1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया.

1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान किया.

1983- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: एम्स में अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, Online लें OPD का Appointment

1987- कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी.

1989- इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई.

2010- नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ हुआ.

2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में  हुए आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 63 घायल हुए.

और पढ़ें: दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर दी फ्री वाई-फाई सुविधा

06 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 06 January

  • 1824 में फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का जन्म हुआ.
  • 1910 में भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का जन्म हुआ.
  • 1932 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म हुआ.
  • 1959 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ.
  • 1966 में ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ.
  • 1996 में फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म हुआ.
  • 1949 में परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार बाना सिंह का जन्म हुआ.
  • 1918 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का जन्म हुआ.
  • 1913 में पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक का जन्म हुआ.
  • 1883 में विश्व के श्रेष्ठ महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले ख़लील जिब्रान का जन्म हुआ.
  • 1928 में भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म हुआ.
  • 1940 में प्रसिद्ध लेखक नरेन्द्र कोहली का जन्म हुआ.
  • 1955 में मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्‍म.
  • 1965 में राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें: पैटरनिटी लीव को लेकर यह बड़ी कवायद कर रही मोदी सरकार, बनेगी नेशनल पॉलिसी

06 जनवरी को हुए निधन – Died on 06 January

  • प्रसिद्ध कवि और कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का 1847 में निधन हुआ.
  • नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का 1852 में निधन हुआ.
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक का 1885 में निधन हुआ.
  • अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का 1919 में निधन हुआ.
  • भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का 1987 में निधन हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का 2008 में निधन हुआ.
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री जी.एम. शाह का 2009 में निधन हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का 2017 में निधन हुआ.

Source : News Nation Bureau

6 January History today history today history in hindi indian history Daily History History world history
      
Advertisment