Today History: आज ही के दिन नमक कानून तोड़ने के लिए महात्मा गांधी दांडी पहुंचे थे, जानें आज का इतिहास

05 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

05 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

05 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 05 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: IIT रुड़की ने कोरोना के मरीजों के लिए बनाया पोर्टेबल वेंटिलेटर, जानें क्या है कीमत

05 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 05 April

1722- जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की.

1843- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की.

1930- महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे.

1949- भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई.

1957- देश में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया.

1961- भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई.

1964- नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया.

ये भी पढ़ें: सीबीएसई से जुडी यह खबर आपके लिए हो सकती है जरूरी

1975- सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई.

1979- देश का पहला नौसेना संग्रहालय में मुंबई में खुला.

1999- मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए  8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई.

2008- पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी.

2008 - इराक में हुए आत्मघाती हमले में तक़रीबन 10 लोग मारे गए.

2010- अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में हुए विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी.

2017- लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्‍थान विधेयक पारित हो गया.

05 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 05 April

  • सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म 1479 में हुआ.
  • भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म 1908 में हुआ.
  • राजनेता रफ़ीक़ ज़करिया का जन्म 1920 में हुआ.
  • ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉम फ़िनी का जन्म 1922 में हुआ.
  • ब्रिटिश अभिनेता (मिस्टर बेलवेडर) क्रिस्टोफर ह्युएट्ट का जन्म 1922 में हुआ.
  • अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री गैल स्टोर्म का जन्म 1922 में हुआ.
  • उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री रहे मो. उस्मान आरिफ़ का जन्म 1923 में हुआ.
  • भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म 1967 में हुआ.
  • अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों मे अग्रणी रवीन्द्र प्रभात का जन्म 1969 में हुआ.

और पढ़ें: April Fool's Day 2020: जानें अप्रैल फूल डे मनाने के पीछे की कहानी

05 अप्रैल को हुए निधन – Died on 05 April

  • प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन 1922 में हुआ था.
  • महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का 1940 में निधन.
  • गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन 1989 में हुआ था.
  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की 1993 में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई.
  • इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन 2010 में हुआ था.
  • अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन 2015 में हुआ था.

Source : News Nation Bureau

indian history History today history world history today history in hindi Daily History 5 April History
      
Advertisment