Today History: आज ही केदिन भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला, जाने आज का इतिहास

आज 31 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

आज 31 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

31 March History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 31 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: Today History: आज  ही केदिन भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला, जाने आज का इतिहास

31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 31 March

1774- भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला.

1867- मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई.

1870- अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया.

1889- फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया.

1917- अमेरिका ने  डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा.

1921- रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्‍थापना हुई.

1959- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई.

1964- बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली.

1966- सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया.

ये भी पढ़ें: कोरोना इफेक्ट : 'सीजफायर' ले डूबी गौतमबुद्ध नगर के डीएम को, एसटीएफ है योगी की 'तीसरी-आंख'

1983- कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई.

2007- विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये.

2008- पाकिस्तानी वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए.

2011- जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है. दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है.

31 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 31 March

  • 1504 में सिक्खों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का जन्म हुआ.
  • 1865 में भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म हुआ.
  • 1860 में हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक रमा शंकर व्यास का जन्म हुआ.
  • 1922 में अमेरिकी अभिनेता और गायक रिचर्ड काइली का जन्म हुआ.
  • 1934 में अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म हुआ.
  • 1938 में भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म हुआ.
  • 1945 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म हुआ.
  • 1987 में भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोनेरू हंपी का जन्म हुआ.

31 मार्च को हुए निधन – Died on 31 March

  • महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 1727 में निधन.
  • 1930 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हुआ.
  • 1931 में भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ.
  • 1972 में भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ.
  • 2002 में भारतीय महिला कार्यकर्ता मोतुरु उदयन, का निधन हुआ.
  • 2009 में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का निधन हुआ.

Source : News Nation Bureau

today history 31 March History today history in hindi indian history Daily History History world history
Advertisment