logo-image

आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण के लिए शाही फरमान जारी हुआ, पढ़ें 31 दिसंबर का इतिहास

जानेंगे आज 31 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 31 Dec 2020, 11:59 AM

नई दिल्ली:

31 December 2020 History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 31 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: शिक्षा मंत्री आज करेंगे CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने की तारीखों का ऐलान

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1600- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण के लिए शाही फरमान जारी किया.

1802 - पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए.

1857 - क्वीन विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया.

1929 - लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस जन के साथ पूर्ण स्वराज का संकल्प लिया.

1943 - बेन किंग्सले का जन्म. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम कृष्ण भानजी था. इंग्लैंड के यार्कशर में पैदा हुए बेन ने वर्ष 1982 में फिल्म ‘गांधी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार भी मिला था.

1964 - डोनाल्ड कैंपबेल ने पानी और जमीन पर सबसे तेज रफ्तार से वाहन चलाने का रिकार्ड बनाया. एक ही वर्ष में दोनों सतह पर रिकार्ड बनाने वाले वह दुनिया के पहले व्यक्ति थे. हालांकि रफ्तार के इसी जुनून ने 1967 में उनकी जान ले ली.

1972 - बेसबॉल के महान खिलाड़ी रोबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत. वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे.

1999 - अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया.

2004 - ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया. उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था .

2014- चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल.

 

(भाषा इनपुट के साथ)