30 Novermber History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: BPSC Judicial exam final result Declared: फाइनल परिणाम हुआ जारी, सिया श्रुति ने किया TOP
30 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 30th
1703- जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत.
1803- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया.
1893- रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए.
1906- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई.
1919- लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश.
1922- रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गई.
1922- सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई थी. करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा.
1938- वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया.
1943- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया.
ये भी पढ़ें: टीना डाबी की सफलता से प्रेरित भाई ने चुपके से भर दिया बहन का UPSC फॉर्म, दूसरी रैंक हासिल कर बनीं IAS
1947- सन् रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई.
1949- भारत ने चीन को मान्यता दी.
1996- ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त.
2000- जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित.
2006- इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई.
2007- स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया.
2008- सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता.
2012- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत.
और पढ़ें: ICMAI Admit Card: ICMAI 2019 परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करे Download
30 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 30th November
- बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का 1879 में जन्म हुआ.
- भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का 1922 में जन्म हुआ.
- संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का 1923 में जन्म हुआ.
- प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का 1935 में जन्म हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का 1944 में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का 1950 में जन्म हुआ.
ये भी पढ़ें: सीबीएसई (CBSE) ने जारी किया Class 12th के लिए History का सैंपल पेपर (Sample Paper), यहां से करें Check
30 नवंबर को हुए निधन – Famous people died on 30th November
- पुड्डुचेरी के संस्थापक और गवर्नर जनरल मार्टिन का 1706 में निधन.
- प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का 1968 में निधन.
- जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का 1971 में निधन.
- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का 1975 में निधन.
- रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का 1990 में निधन.
- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का 2009 में निधन.