logo-image

Today History: आज ही के दिन औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया था, पढ़ें 29 मई का इतिहास

जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. इतिहास में 29 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. 

Updated on: 29 May 2021, 07:50 AM

नई दिल्ली:

29 मई का इतिहास  (29 May 2021 Today History) - इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास (History) सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 29 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. इतिहास में 29 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. 

 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की. ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे. हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी.

और पढ़ें: हरियाणा: स्कूलों में गर्मी छुट्टी 15 जून तक बढ़ी, 1 जून से 50% स्टाफ होगा उपस्थित

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1658 - सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया.

1922 - एक्वाडोर को आजादी मिली.

1947 - इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट की स्थापना.

1953 - न्यूजीलैंड के पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की.

1968 - दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया.

1970- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1972- मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन.

1985- यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई.

1987- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन.

1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया.

1990- दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया.

1999 - डिस्कवरी अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था.

1999- नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई.

2007- जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं.

2015 - भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1800 की मौत.