/newsnation/media/post_attachments/images/2020/04/27/history-815-98.jpg)
Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))
27 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: छात्रों संग ऑनलाइन आए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, दिया ये मंत्र
27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 27th April
1526- मुगल साम्राज्य का शासक बाबर ने 1526 में दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना.
1748- मुगल शासक मुहम्मद शाह का 1748 में दिल्ली में निधन हुआ.
1878- कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये 1878 में पहली मंजूरी दी.
1940- नाजियों ने 1940 में पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया.
1960- नेशनल डिफेंस कॉलेज की 1960 में नयी दिल्ली में स्थापना.
ये भी पढ़ें: UP के छात्र अब AIR और दूरदर्शन पर 26 अप्रैल से कर सकेंगे पढ़ाई, जानें क्लास की टाइमिंग
1972- अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ 1972 में पृथ्वी पर वापस लौटा.
1989- बांग्लादेश में आये तूफान से 500 लोगों की मौत.
2010- यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने 2010 में भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम 'आधार' और नया लोगो पेश किया.
2011- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद 2011 में सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की.
27 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 27th April
- प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक और समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का 1820 में जन्म हुआ.
- महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का 1912 में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का 1920 में जन्म हुआ.
- अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का 1922 में जन्म हुआ.
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का 1949 में जन्म हुआ.
- उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का 1947 में जन्म हुआ.
27 अप्रैल को हुए निधन – Died on 27th April
- 1930 में केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन.
- 1960 में बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन.
- 1998 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का निधन.
- 2009 में हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन.
- 2010 में उड़िया फिल्म अभिनेता हेमंत दास का निधन.
- लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में 2017 में निधन.