Today History: आज के दिन ही J&K का भारत में विलय हुआ था, जानिए आज के दिन का इतिहास

26 October History: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

author-image
Vikas Kumar
एडिट
New Update
history

आज का इतिहास( Photo Credit : फाइल फोटो)

26 October History: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of October 26
1858: एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया.
1905: नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें: कोई नया अध्‍यक्ष नहीं बनेगा, राहुल गांधी की रिलांचिंग की तैयारी में जुटी कांग्रेस

1934: महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की.
1947: राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय करने पर सहमत हुए.
1950: संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की.
1951: विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने.
1969: चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये.
1976: त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली.
2001: जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की.
2006: इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की.
2012: अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल.

यह भी पढ़ें: आज अयोध्या में बनेगा दीपोत्सव का रिकॉर्ड, जलाए जाएंगे 5 लाख 51 हजार दीये

26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 26 October
1775: भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र का जन्म हुआ.
1890: स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बनेगी BJP और JJP की सरकार, दुष्यंत चौटाला ने दिया बीजेपी को समर्थन

26 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Death on 26 October
1947: बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन हुआ.
2000: प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

jammu-kashmir indian history Daily History Doze History world history
      
Advertisment