आज ही के दिन अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य से अलग हुआ था, पढ़ें 26 मई का इतिहास
जानेंगे आज 26 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
26 मई का इतिहास (26 May 2021 Today History) - इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास (History) सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. इतिहास में 26 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं.
अंतरिक्ष के क्षेत्र में पहले सिर्फ अमेरिका, रूस जैसे देशों का दबदबा था. इस क्षेत्र में भारत की प्रगति अप्रत्याशित थी. धीरे-धीरे भारत भी अंतरिक्ष की एक मजबूत शक्ति के तौर पर उभरा. आज का दिन भारत की अंतरिक्ष शक्ति के इतिहास में काफी अहम दिन है. इसी दिन 1999 में भारत की अंतरिक्ष रिसर्च की संस्थान इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था.
और पढ़ें: गुजरात में एक जुलाई से होगी 12वीं बोर्ड परीक्षा
आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1739- एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया.
1822- नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत.
1926- लेबनान ने संविधान अपनाया.
1957- बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई.
1969- अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे.
1973- बहरीन ने संविधान अपनाया.
1983- जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत.
1987- श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा.
1991- थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत.
1999- इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया.
1999- सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया.
2000- हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे.
2014- नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय