Today History: आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई थी, पढ़ें 26 दिसंबर का इतिहास

आज 26 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

आज 26 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
आज का इतिहास

आज का इतिहास( Photo Credit : सांकेतिक चित्र)

26 December 2020 History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें- नई शिक्षा नीति के लिए देश के 42 लाख शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरूआत.

1925 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना.

1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया. मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था.

1997 - ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की.

2003 - ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान.

2004 - शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई. दो लाख तीस हजार लोगों की मौत.

2006 - आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा.

2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत.

(भाषा इनपुट के साथ)

Source : News Nation Bureau

26-अप्रैल-प्रदेश-समाचार indian history History इतिहास today history world history आज का इतिहास हिंदी में दैनिक इतिहास 26 December History In Hindi
Advertisment