/newsnation/media/post_attachments/images/2020/04/26/history-815-14.jpg)
Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))
26 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: लॉकडाउन खुलते ही क्यों बनाए जाएंगे डोमिसाइल सर्टिफिकेट, यहां जानिए
26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 26th April
1654- यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया.
1755- रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया.
1828- यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा.
1841- बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया.
1928- मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर 'मैडम तुसाद प्रदर्शनी' लंदन में दिखायी गई.
1929- इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान पूरी हो गई थी.
1959- क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया.
1962- एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने पहली बार चांद की सतह को छुआ.
1975- सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना.
1980- स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया.
1984- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की.
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर, तो NCERT लाया है आपके लिए बहुत कुछ, जानें क्या
1990- वीआरपी मेनन ने 1990 में लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया.
1993- महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 1993 में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 60 लोग मारे गए.
2008- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया.
2010- बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया.
26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 26th April
- 1864 में स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पांच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ.
- 1953 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मोंगूमी चटर्जी का जन्म हुआ.
- 1987 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ.
26 अप्रैल को हुए निधन – Died on 26th April
- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का 1920 में निधन.
- जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक महाराज हरी सिंह का 1961 में निधन.
- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक मलयज का 1982 में निधन.
- भारतीय संगीत निर्देशक शंकर रघुवंशी का 1987 में निधन.
- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का 1999 में निधन.
- राजस्थान की राज्यपाल प्रभा राव का 2010 में निधन.