Today History: आज के दिन ही भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई, जानिए आज के दिन का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था

author-image
Vikas Kumar
New Update
Today History: आज के दिन ही भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई, जानिए आज के दिन का इतिहास

आज का इतिहास( Photo Credit : फाइल फोटो)

25 October History: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
25 अक्टूबर आज का इतिहास – 25 October Today Historical Events
1812: युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
1924: भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
1945: द्वितिय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने ताइवान पर कब्जा किया।
1951: भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1964: अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1995: तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000: अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2008: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
2013: नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 October
1881: स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म हुआ।
1912: कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म हुआ।
1938: प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म हुआ।
25 अक्टूबर को हुए निधन – Died on 25 October
भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का निधन 1980 में हुआ।
1990: मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन हुआ।
2012: प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन हुआ।

Advertisment

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

indian history history today History Today History: Todays History world history
      
Advertisment