Today History In Hindi (Photo Credit: (सांकेतिक चित्र))
नई दिल्ली:
25 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
25 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 25th February
1586- अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गए.
1921- रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया.
1945- जर्मनी पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की.
1962- आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई.
1986- मारिया कोराजोन अकीनो में फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया.
1988- सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण.
1991- खाड़ी युद्ध: इराक के एक मिसाइल ने सउदी अरब स्थित लगभग 30 के करीब अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था.
2006- दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला.
2008- सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई.
2008- फिल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया.
2009- आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए
25 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 25th February
25 फरवरी को हुए निधन – Died on 25th February