Today History: आज ही के दिन ISRO के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया था, जानें आज का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
Today History: आज ही के दिन ISRO के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया था, जानें आज का इतिहास

Today History in Hindi

24 September History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: SUCCESS STORY: अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है

24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important Events of 24th September

1688- फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1726- ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया.

1932- डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ.

1932- बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी.

1948- होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई.

1978- पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1996- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए.

ये भी पढ़ें: Cut Off नहीं, अब ऐसे होगा कॉलेजों में होगा Admission

2005- आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया.

2008- चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया.

2008- भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने  एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की.

2008- मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की.

2009- देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला.

2014-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया.

24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 24th September

  • हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म 1856 में हुआ.
  • महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म 1861 में हुआ था.
  • अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म 1922 में हुआ.
  • भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म 1925 में हुआ.
  • भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म 1940 में हुआ.
  • भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 1950 में हुआ.
  • वरिष्‍ठ टेलीविजन पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म 1963 में हुआ.
  • भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म 1971 में हुआ.

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस में 8500 पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड गठित, भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर से

24 सितंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 24th September

    • सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 1859 में हुआ.
    • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 2006 में हुआ.

India History Daily Histroy World Histroy Histroy Today Histroy 24 September History
Advertisment