Today History: आज ही के दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
history

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

24 May History Update- इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: वायवा और प्रैक्टिकल टेस्ट ऑनलाइन लेने की तैयारी, UGC ने बनाई कमेटी

1543- पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन, जिन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है, जिससे विभिन्न मौसम आते जाते हैं.

1689- ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी.

1875- सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है.

1883- ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया.

1915- थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया.

1920- देश में मुस्लिम शिक्षा का सबसे बड़ा और मुख्य केन्द्र माने जाने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी.

1931- पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई.

1959- साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया.

1985- बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत.

1986- मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं.

1994- मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु.

ये भी पढे़ं: यहां जानें सती प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले राजा राम मोहन राय के बारे में सबकुछ

1994- न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई.

2000- इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान पर अपना 18 साल पुराना कब्जा समाप्त किया और वहां से उसकी सेना की वापसी हुई.

2001- नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने.

(भाषा इनपुट के साथ)

indian history History today history world history today history in hindi Daily History 24 May History
      
Advertisment