Today History In Hindi (Photo Credit: (सांकेतिक चित्र))
नई दिल्ली:
24 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 24
1857- भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई.
1859- 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला.
1862- बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया.
1939- चिली में आए भूकंप से लगभग 50 हजार लोग मरे.
1950- संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना.
1950- जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला.
1951- प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं.
1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ.
2000- चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी.
2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित.
2003- फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि.
2011- मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर हुए बम विस्फोट से 40 लोगों की मौत, 200 घायल.
24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 January
24 जनवरी को हुए निधन – Died on 24 January