Today History: आज ही के दिन फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी, जानें आज का इतिहास
इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.
नई दिल्ली:
23 Novermber History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 23 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
ये भी पढ़ें: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन अगले साल 10 मई को किया जाएगा
23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 23
1873- वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया.
1892- लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया.
1904- अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन.
1923- जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया.
1946- वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत.
1983- भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ.
1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे.
1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए.
और पढ़ें: World Television Day: सिलाई की सुई और पंखे के मोटर से बना था दुनिया का पहला टीवी
1997- साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किए.
2002- जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू.
2006- अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया.
2007- ऑस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई.
2009- फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या.
23 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 23 November
- भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म 1897 में हुआ.
- हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म 1914 में हुआ.
- डोनाल्ड टेनंट, अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी का जन्म 1922 में हुआ.
- आध्यात्मिक गुरू साईं बाबा का जन्म 1926 में हुआ.
- प्रसिद्ध पाश्र्वगायिका गीता दत्त का जन्म 1930 में हुआ.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की तारीफ से मुश्किल में पड़ गया यह दंपति, समुदाय ने बस्ती से निकाला
23 नवंबर को हुए निधन – Famous people died on 23 November
- क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार और पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन 1912 में हुआ.
- वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन 1937 में हुआ.
- फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन 1976 में हुआ.
- संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का निधन 1977 में हुआ.
- 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार रोल्ड डाॅल का निधन 1990 में हुआ.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ