logo-image

Today History: आज ही के दिन इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनी थी, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 23 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 23 Jan 2020, 08:07 AM

नई दिल्ली:

23 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 23 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: JKBOSE 12th Result 2019: जम्मू-कश्मीर 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 23

1565- हुए टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ.

1571- रॉयल एक्सचेंज ( Royal Exchange ) की शुरुआत लंदन में हुई थी.

1760- वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया.

1793- ह्यूमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ.

1793- दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ था.

1849- मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ब्लैकवेल बनीं.

1913- हुए सैनिक क्रांति में तुर्की की नाजिम पाशा मारे गए.

1920- भारत में एयरमेल एवं वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई.

1924- सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की.

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड का एक और कारनामा! छात्र के एडमिट कार्ड पर छाप दी हिरोइन की फोटो

1930- क्लाइड टॉमबॉग ने  सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की फोटो ली.

1932- अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की.

1964- प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया. लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया.

1965- दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई.

1966- इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनी.

1976- भगवान गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया.

1977- जनता पार्टी का गठन हुआ.

1973- संयुक्तराष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की.

1991- गैसोलिन की बिक्री पर इराक के तेल मंत्रालय ने रोक लगाई.

2004- मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू.

2009- फिल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया.

23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 23 January

  • 23 जनवरी 1809 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेन्द्र साई का जन्म.
  • 23 जनवरी 1897 को भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म.
  • 23 जनवरी 1926 को शिवसेना के संस्थापक और भारतीय राजनेता बालासाहेब ठाकरे का जन्म.
  • 23 जनवरी 1930 को पश्चिम भारतीय लेखक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता डेरेक वॉलकोट का जन्म.
  • 23 जनवरी 1814 को “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाने वाले कनिंघम का जन्म.

और पढ़ें: UP Board Admit Card Update: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड स्कूलों से मिलना शुरू

23 जनवरी को हुए निधन – Died on 23 January

  • 1664 को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पिताजी साहूजी महाराज का निधन हुआ.
  • 1975 को भारतीय समाज सेवक अमिय कुमार दास का निधन हुआ.
  • 1963 को भारत के महान कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का निधन हुआ.
  • 1924 को सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का निधन हुआ.