Today History: आज ही के दिन भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया, जानें आज का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इ

author-image
Vineeta Mandal
New Update
Today History: आज ही के दिन भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया, जानें आज का इतिहास

Today History in Hindi( Photo Credit : (फाइल फोटो))

21 Novermber History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं Exam की Date Sheet जारी , यहां करें चेक

21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 21

1877- प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया.

1906- चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई.

1921- प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया.

1947- आजादी के बाद  देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया.

1956- एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी.

1962- भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया.

1963- केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ.

और पढ़ें: नोएडा की तरह ही अब लखनऊ में आया 'होमगार्ड हाजिरी घोटाला'

1963- भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया.

1979- मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार.

2006- भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया.

2007- पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया.

2008- प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की.

21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 21 November

  • प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म 1872 में हुआ.
  • 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का जन्म 1899 में हुआ.
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म 1916 में हुआ.
  • हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म 1931 में हुआ.
  • गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म 1941 में हुआ.

ये भी पढ़ें: संसद में मोदी सरकार ने बताया- वायुसेना को मिले तीन और राफेल विमान

21 नवंबर को हुए निधन – Famous people died on 21 November

  • बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी का निधन 1517 को हुआ.
  • भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अविनाशलिंगम चेट्टियार का निधन 1921 को हुआ.
  • भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन 1970 को हुआ.

21 November History World Histroy Indian Histroy Daily Histroy Today Histroy History
      
Advertisment