Today History: आज ही के दिन मेघालय की स्थापना हुई थी, जाने आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 20 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
Today History: आज ही के दिन मेघालय की स्थापना हुई थी, जाने आज का इतिहास

Today History In Hindi( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

20 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 20 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: Uttar Pradesh Board Exam 2020: 12वीं परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान, इस दिन से हो रही शुरू

20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 20

1817- कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज की स्थापना.

1841- प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया.

1892- दुनिया में सबसे पहले बॉस्केट बॉल का खेल आज ही के दिन खेला गया था.

1920- अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना.

1957- भारत के पहले परमाणु रिएक्टर 'अप्सरा' का आज ही के दिन ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया.

1957-  भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीक ने भारतीय जहाजों को अपने यहां सुविधाएं नहीं देने की घोषणा की.

1971- 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश का उदय हुआ.

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Board Exam 2020: 10वीं परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान, इस दिन से हो रही शुरू

1972- भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी.

2006- नेपाल और भारत ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया.

2008- बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'  प्रदान किया गया.

2008- पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की.

2010- गुरुदत्त की फिल्मों, 'कागज के फूल',  'चौदहवीं का चांद' और 'साहब बीवी और गुलाम' आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया. यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया.

2010- एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया.

2010- भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई.

20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 20 January

  • 1920 को इतालवी फिल्म निर्देशक 'फेडरिको फ़ेलिनी' का जन्म हुआ.
  • 1926 को भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ.
  • 1940 को भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म हुआ.
  • 1945 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ.
  • 1948 को प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ.

20 जनवरी को हुए निधन – Died on 20 January

  • 1779 को आज ही के दिन अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन.
  • 1993 को आज ही के दिन परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन.
  • 1988 को आज ही के दिन भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान का निधन.
  • 1955 को आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन.
  • 1959 को आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन.
  • 2005 को आज ही के दिन सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन.
  • 2010 को आज ही के दिन अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) 'एरिक सेगल' का निधन.
  • 1951 को आज ही के दिन अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का निधन.
today history today history in hindi indian history 20 January History Daily History History world history
      
Advertisment