20 फरवरी का इतिहास: आज ही के दिन भारतीय रेल ने शुरू किया था कम्प्यूटराइज टिकट बुकिंग

आज ही के दिन यानि, 20 फरवरी 1986 में भारतीय रेल ने कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरुआत की थी.

आज ही के दिन यानि, 20 फरवरी 1986 में भारतीय रेल ने कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरुआत की थी.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
इतिहास: आज ही के दिन रेलवे ने शुरू किया था कम्प्यूटराइज टिकट बुकिंग

इतिहास: आज ही के दिन रेलवे ने शुरू किया था कम्प्यूटराइज टिकट बुकिंग( Photo Credit : न्यूज नेशन)

20 February History: आज 20 फरवरी है और हर तारीख की तरह आज की तारीख भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हुई है. इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि 20 फरवरी को देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ, कौन-सी बड़ी घटनाएं घटीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. इसके अलावा हम उन हस्तियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका आज ही के दिन जन्म या निधन हुआ था. बताते चलें कि आज ही के दिन 1986 में भारतीय रेल कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरुआत की थी.

Advertisment

20 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 20th February

1547- हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली.

1811- ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया.

1835- कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला.

1846- लाहौर पर अंग्रेजों ने कब्जा किया.

1847- रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई.

1868- 'अमृत बाजार पत्रिका' का पहला सप्ताहिक अंक 'अमृत बाजार पत्रिका' का पहला सप्ताहिक अंक बांगाली में प्रकाशित.

1872- न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला.

1873- कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की.

1935- कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुंचने वाली पहली महिला बनीं.

1942- द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया.

1950- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन.

1962- जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने.

1968- मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया.

1982- बिहार, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में कन्हार नदी जल पर समझौता.

1986- हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बनाया गया.

1986- भारतीय रेल ने कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण की शुरुआत की20.

1987- अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम  भारत के 23वें और 24वें राज्य बने.

1999- भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की.

1999- दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ.

2001- भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन.

2007- यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत.

20 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 20th February

1909- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का जन्म.

1921- भारतीय राजनेता राव वीरेन्द्र सिंह का जन्म.

1932- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का जन्म.

1936-  फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का जन्म.

1947- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता जयन्त कुमार मलैया का जन्म.

1953- श्रीकांतदत्त नरसिम्हाराजा वाडियार का जन्म हुआ.

1956- भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म.

1973- भारतीय अभिनेता प्रियांशुर चटर्जी का जन्म हुआ.

1976- क्रिकेटर रोहन गावस्कर का जन्म.

1988- भारतीय अभिनेत्री जिया खान का जन्म.

HIGHLIGHTS

  • 1999 में आज ही के दिन शुरू हुआ था दूरदर्शन खेल चैनल
  • 1976 में सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर का हुआ था जन्म

Source : News Nation Bureau

20 February 20 February History Indian Railway Rohan Gavaskar History
      
Advertisment