20 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 20 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: UPSC IAS pre exam 2020: यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा नहीं होगी स्थगित, जितेंद्र सिंह ने किया साफ
20 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 20th April
1712- जहांदर शाह में दिल्ली की गद्दी पर बैठा.
1888- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत.
1920- अलबामा और मिसीसीपी में ये तूफान से 220 लोगों की मौत.
1939- जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया.
1940- आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था.
1953- कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था.
1960- एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ.
1971- भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता.
1972- अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया. जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी.
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन, इंटरनेट पाबंदी के कारण प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना में देरी : AICTE
1992- दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया.
1997- इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने.
2006- भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की.
2008- महाराष्ट्र भाजपा के नेता और राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया.
2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है
20 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 20th April
- अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म 1592 में हुआ.
- उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का 1878 में जन्म.
- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का 1889 में जन्म हुआ.
- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म 1914 में हुआ.
- प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म 1920 में हुआ.
- एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का जन्म 1924 में हुआ.
- प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म 1950 में हुआ.
- मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म 1965 में हुआ.
- भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म 1972 में हुआ.
और पढ़ें: NCERT ‘कोरोना वायरस’ को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने पर करेगी विचार: निदेशक
20 अप्रैल को हुए निधन – Died on 20th April
- प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का 1911 में निधन.
- 1912 में आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन.
- 1947 में भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन.
- 1960 में भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन.
- 1970 में भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन.
- 2004 में राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित कोमल कोठारी का निधन.
- 1970 में भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन हुआ.