logo-image

म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म, पढ़ें 19 जून का इतिहास

जानेंगे आज 19 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 19 Jun 2021, 06:55 AM

नई दिल्ली:

19 जून का इतिहास  (19 June 2021 Today History) - इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास (History) सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 19 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म 19 जून को ही हुआ था. राहुल गांधी का जन्म 19 जून ,1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ. वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं. म्यांमार की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गई थी. सू ची ने बर्मा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए लंबा संघर्ष किया. उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

और पढ़ें: मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन : जानिए उनकी प्रोफाइल, उपलब्धियां और पुरस्कार 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1269- फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया.

1716- मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया.

1843- 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया.

1910- वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया.

1945- म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म.

1947- मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म.

1948- सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया.

1970- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म.

1981- भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया.

1991- सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया.

1968- मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया.

2005- फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया.