logo-image

History: आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक हुई थी, पढ़ें 17 जनवरी का इतिहास

जानेंगे आज 17 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 17 Jan 2021, 09:51 AM

नई दिल्ली:

17 January 2021 History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 17 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: Schools Reopen: दिल्ली में सोमवार से फिर खुल रहे हैं सभी स्कूल, जान लें सभी नियम

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया.

1917 - दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और बाद में सक्रिय राजनीति में आकर सफलता हासिल करने वाले एम जी रामचन्द्रन का जन्म.

1923 - हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म.

1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश हुकूमत को गच्चा देकर कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए.

1945 - हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म.

1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक .

1948 - नीदरलैंड और इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत.

1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत.

1989 - कर्नल जे के बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने.

2010 - भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन.