आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने दुनिया को अलविदा कहा था, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 17 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 17 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

17 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 17 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: पहुंचना चाहते हैं कामयाबी के शिखर पर तो अपनाएं ये आसान टिप्स, कदम चूमेगी सफलता

17 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 17 April

1524- जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की.

1875- सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया.

1899- कलकत्ता में पनबिजली मिली.

1941- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

1946- सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की.

1971- लीबिया, मिस्र और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया.

1977- स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय.

1982- कनाडा ने संविधान अपनाया.

1983- भारत ने 'एसएलवी-3' राकेट का प्रक्षेपण किया.

ये भी पढ़ें: NEET-JEE Main 2020: NAT ने छात्रों को दी राहत, अब इस तारीख तक फॉर्म में कर सकेंगे सुधार

1995- पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की 1995 में हत्या हुई .

2003- लगभग 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ.

2007- 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली.

2008- ब्राजील और भारत के बीच चार महत्त्वपूर्ण संधी पर हस्ताक्षर किये गए.

2014- प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन.

17 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 17 April

  • श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म 1947 में हुआ.
  • संत आसाराम बापू का जन्म 1941 को हुआ.
  • भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर गीत सेठी का जन्म 1961 को हुआ.

और पढ़ें: जानें भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाला मार्शल ऑफ एयरफोर्स अर्जन सिंह के बारे में

17 अप्रैल को हुए निधन – Died on 17 April

  • अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री और प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का 1794 में निधन.
  • उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का 1908 में निधन.
  • भारत के समाज सुधारक वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री का 1946 में निधन.
  • भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 1975 में आज ही दिन निधन.
  • राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का 2005 में निधन हुआ.
  • प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का 2014 को निधन हुआ था.
today history today history in hindi indian history Daily History History 17 April History world history
      
Advertisment