Today History: आज ही के दिन दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 15 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 15 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
history

History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: 23 सितंबर के बाद होंगी यूजीसी नेट की परीक्षाएं

15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of September 15

Advertisment

1812 - नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची.

1860 - एम विश्वेश्वरैया का जन्म.1876 - भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म.

1909 - द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म.

1927 - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म.

1948 - स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा.

1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत.

1971 - दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना.

1978 - अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई़.एफ.ए. शील्ड जीती.

ये भी पढ़ें: दिल्ली विवि में शुरू हुए दूसरे फेज के ओपन बुक एग्जाम, 13 हजार से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

1981 - वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना.

1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या.

2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी.2008 - क्राम्पटन ग्रीव्ज ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया.

Source : News Nation Bureau

कौन बनेगा करोड़पति 15 दैनिक इतिहास today history indian history आज का राशिफल हिंदी में Daily History History 15 September History world history इतिहास
Advertisment