logo-image

आज के दिन हुआ था भारत के मिसाइल मैन का जन्म, जानें 15 अक्टूबर का इतिहास

आज जानेंगे 15 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 15 Oct 2020, 07:33 AM

नई दिल्ली :

Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में शुक्रवार से खुल जाएंगे सिनेमा हॉल, इन नियमों का करना होगा पालन

1542 : मुगल वंश का सम्राट अकबर का जन्म

1686 : औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए.

1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा.

1922 : लुइजी जिउसानी, इतालवी कैथोलिक पादरी

1923 : वर्ष का पांचवां उष्णकटिबंधीय तूफान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया.

1931 : पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म.

1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की.

1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की.

1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू.

1957 : मीरा नायर, भारतीय निर्देशक.

1964 : सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुशनेव ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान किया.

1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या.

1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा की हत्या.

1988 : उज्जवला पाटिल दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं.

1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया.

1994 : पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल ने भारत के आईआरएस पी2 को कक्षा में स्थापित किया.

2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना.