/newsnation/media/post_attachments/images/2020/03/15/history-59.jpg)
Today History in Hindi( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))
15 March History Update:इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: मोदी सरकार के पोर्टल पर 1 करोड़ से ज्यादा बेरोजगारों ने लगाई नौकरी की गुहार
15 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 15th March
1493- क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा.
1564- मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया.
1744- फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1892- पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया.
1901- अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोड़ों की दौडं पर प्रतिबंध लगा.
1919- उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ.
1947- पंजाब में दंगे भड़के.
1997- ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया.
1999- एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं.
ये भी पढ़ें: Corona Virus के कहर से 30 करोड़ स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित, 13 देशों के स्कूल बंद, 3200 लोगों की मौत
2007- वोडाफोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न.
2008- जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान 'एनीमेरी मेडिसन' के लिए चुना गया.
2008- इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई.
15 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 15th March
- 1901 में भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ.
- 1934 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ.
- 1943 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का जन्म हुआ.
- 1947 में भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का जन्म हुआ.
- 1954 में हिन्दी साहित्यकार रमेशराज तेवरीकार का जन्म हुआ.
- 1976 में अभिनेता अभय देओल का जन्म हुआ.
- 1984 में इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्म हुआ.
15 मार्च को हुए निधन – Died on 15th March
- 1236 में विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का निधन.
- 1882 में अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का निधन.
- 1985 में भारतीय इतिहासकार और लेखक राधा कृष्ण चौधरी का निधन.
- 1992 में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन.
- 2009 में भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन.
- 2015 में स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन.